बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने दहेज की मांग और उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्रेस नोट के मुताबिक, विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और मारपीट किए जाने का आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरिओम शर्मा उर्फ सुनील पुत्र पोखरी लाल, पोखरीलाल पुत्र रामलाल तथा मीना देवी पत्नी पोखरीलाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
संवाददाता रोहिताश कुमार











