सैटेलाइट बस अड्डे के पास खुले नाले में गिरा युवक, 30 घंटे बाद मिला शव

बरेली। सैटेलाइट बस अड्डे के पास खुले नाले में गिरे युवक का शव करीब 30 घंटे की लगातार तलाश के बाद बुधवार देर रात लगभग 3 बजे बरामद किया गया। मृतक की पहचान तौहीद, निवासी हरदोई के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नाले की सफाई कार्य के दौरान उस पर रखे पत्थर हटा दिए गए थे। अंधेरा होने के कारण तौहीद नाले को देख नहीं सका और संतुलन खोकर उसमें गिर गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, नगर निगम और SDRF की टीमों ने तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में युवक को नाले में गिरते हुए साफ देखा गया। इसके बाद टीमों ने जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से रातभर खोज अभियान चलाया।

बुधवार पूरे दिन भर तलाश जारी रही, लेकिन सफलता रात करीब 3 बजे मिली जब तौहीद का शव नाले से बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई कार्य के दौरान नाले को बिना किसी बैरिकेड, लाइट या चेतावनी पट्टी के खुला छोड़ दिया गया था। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और लोग प्रशासन से जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें