सरनिया गांव में प्रेम विवाद से भड़की हिंसक झड़प, कई लोग घायल

बरेली। जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित सरनिया गांव में एक प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद ऐसा बढ़ गया कि पूरा गांव रणभूमि में बदल गया। सोमवार को शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले बहस हुई और फिर अचानक लाठी-डंडे और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और वहां से भी पत्थर फेंकने लगे। पूरे इलाके में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।

इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और माहौल पूरी तरह बेकाबू हो चुका है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया। फिलहाल गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच जारी है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें