कृतिका नर्सिंग कॉलेज फिर विवादों में, छात्रों ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप

बरेली। पीलीभीत रोड स्थित कृतिका नर्सिंग कॉलेज एक बार फिर विवादों में घिर गया है। कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने प्राचार्या पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में लंबे समय से अनियमितताएं चल रही हैं और आवाज उठाने वाले छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज की प्राचार्या जिन्सी एम. वर्गीज छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करती हैं। उनका कहना है कि पिछले एक वर्ष से कॉलेज प्रबंधन के मैनेजर डॉ. के.पी. गंगवार को इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

छात्रों के अनुसार कॉलेज में पारदर्शिता की कमी है। जो छात्र कॉलेज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं, उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि कई छात्रों को थ्योरी परीक्षा में पास होने के बावजूद प्रैक्टिकल में जानबूझकर फेल कर दिया जाता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्र-छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि एक्सटर्नल प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर करीब दो हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है। वहीं स्कॉलरशिप फॉर्म आगे बढ़ाने के लिए भी छात्रों से पैसे मांगे जाने की शिकायत की गई है। छात्रों का कहना है कि पैसे न देने पर भविष्य खराब करने की धमकी दी जाती है।

मामले से नाराज छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कॉलेज में चल रही कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि यदि प्रशासन निष्पक्ष जांच कराए तो कई गंभीर तथ्य सामने आ सकते हैं।

अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें