बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से रविवार को ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह की शुरुआत पारंपरिक चौपाइयों के गान से हुई, जिसके बाद लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में फूलों से होली खेली।
सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि ऐसे त्योहारों के माध्यम से समाज के लोगों के साथ शिष्टाचार भेंट का अवसर मिलता है और आपसी संबंध मजबूत होते हैं।
कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि समाज की तरक्की आपसी सहयोग और मजबूत संगठन से ही संभव है। होली मिलन जैसे आयोजन लोगों को जोड़ने और समाज को एक नई पहचान देने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, नगर पंचायत गुलड़िया के चेयरमैन के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, आर.सी. लाल, मूलचंद गंगवार, कोषाध्यक्ष आलोक गंगवार, ऑडिटर एड. मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, अरविंद पटेल, एड. मुनेन्द्र गंगवार, डॉ. उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह और भद्र पाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
समारोह में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।












