बरेली। मनोना धाम दर्शन करने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को मीरगंज फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दो दोस्तों विकास और पीयूष की मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीनों युवक उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक पर सवार होकर मनोना धाम जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विकास और पीयूष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।








