बरेली में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु, भव्य निशान यात्रा और भजन संध्या में झूमे भक्त

 

बरेली। कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलकत्ता और बैंगलोर से मंगाए गए सुगंधित फूलों से बाबा का भव्य दरबार सजाया गया, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा।

जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार सेवा ट्विंकल की ओर से की गई, जबकि साक्षी और संजय आयलानी ने बाबा को नवीन पोशाक अर्पित की। भक्तों की ओर से 21 किलो मावा केक, 101 किलो दूध की मेवा खीर और 11 श्रद्धालुओं की ओर से छप्पन भोग अर्पित किए गए। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उत्सव के तहत मंदिर परिसर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा विकास भवन होते हुए रामपुर बाग पहुंची, जहां नर्सिंग मोदी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा जैन मंदिर और काली मंदिर पहुंची, जहां आकाश गुप्ता ने भक्तों का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था की। ऐरन स्टोर पर उमाशंकर ऐरन ने श्रद्धालुओं को चाय और जलपान कराया। निशान यात्रा में भक्त बाबा श्याम के भजनों पर झूमते हुए निशान लेकर आगे बढ़े।

शाम को मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु, गणेश और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। जय राधा वल्लभ श्री हरिवंश संकीर्तन परिवार बरेली की ओर से भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गईं। किशोरी दास, संजीव चौहान, रामकुमार सिंह, संजीव मिश्रा, ऋषिपाल उपाध्याय, पंकज शर्मा और प्रसिद्ध भजन गायिका सोनल चंचल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महिला भजन प्रस्तुतियों ने भी पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भजन संध्या में विशाल मौर्य ने ऑर्गन, सचिन ने ढोलक और अंकुर कश्यप ने पैड पर संगत की, जबकि बिपिन कश्यप ने साउंड व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम के समापन पर मीनू और राजेंद्र भसीन परिवार की ओर से मेवा खीर और फलों का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर संजय आयलानी, दक्ष शर्मा पाराशरी, ममता नरियाबल, राजेश सक्सेना, राघव अग्रवाल, अजय यादव, राजेंद्र भसीन, मीनू भसीन, ऋषि राजपूत, साधना, मीना शर्मा, लता यादव, भारती सागर, चमन सिंह, अंजू, गोपाल, अशोक सक्सेना, विवेक पटेल, राजेश कुमार, सविता, कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोरा, सत्यवती पाठक, दीक्षा पाठक, श्रद्धा, माही, ममता रस्तोगी, सोनल चंचल, अंकुर गुप्ता, पूनम मिश्रा, काजल, जगमोहन, अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, रामबहादुर प्रजापति, इन्द्रेश, प्रयांशु, आदित्य और राजकुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें