मीरगंज में पुलिस मुठभेड़, गौकशी की तैयारी कर रहे 5 बदमाश गिरफ्तार

मीरगंज में पुलिस मुठभेड़, गौकशी की तैयारी कर रहे 5 बदमाश गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर 2026 की रात मीरगंज पुलिस शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लभारी के जंगल में कुछ बदमाश गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें नन्हे उर्फ मतिया (45) निवासी मंकरा के बाएं पैर में और आसिफ कुरैशी (38) निवासी इस्लामनगर, थाना मिलक, रामपुर के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

वहीं, पुलिस ने इनके तीन अन्य साथियों अशरफ (48), शेर सिंह (35) और आसन शाह (58), निवासी ग्राम मंकरा, थाना मीरगंज को भी गिरफ्तार कर लिया।

13 नवंबर की घटना में शामिल होने की बात कबूली

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने 13 नवंबर 2026 को ग्राम लभारी के जंगल में पशु काटने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इस मामले में थाना मीरगंज में मुकदमा संख्या 545/26, धारा 325 बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज है।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

संवाददाता: रोहिताश कुमार

Jageshwar News
Author: Jageshwar News

Leave a Comment

और पढ़ें

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरीं तीन कारें बरेली। नेशनल हाईवे पर सिधौली पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों कारें सड़क किनारे खाई में जा गिरीं। हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए और बड़ा नुकसान होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक, फुरकान अपनी आटिका कार से नवाबगंज से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान सिधौली पुलिया के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी फिगो कार के साथ मरम्मत के लिए आई दूसरी आटिका कार को टक्कर मार दी। मैकेनिक असलम के मुताबिक, हादसे में फिगो कार को करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद चालक कार में ही सो रहा था। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal